फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10वीं के 16 विद्यार्थियों की बनी मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। स्वामी श्रद्धानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या अंजना अरोड़ा ने बताया कि 10वीं के 32 विद्यार्थियों में से 16 बच्चों ने मेरिट में स्थान पर प्राप्त किया जबकि 16 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रधान अशोक पुलाना, सचिव ब्रतपाल बत्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और बताया कि 10वीं के परीक्षा परिणाम में हर्ष ने 91 प्रतिशत, छवि ने 90 प्रतिशत खुशी ने 90 प्रतिशत, कमलप्रीत व यशिका ने 89 प्रतिशत, कल्पना ने 86 प्रतिशत, शाहीन ने 86 प्रतिशत, जानवी 85 प्रतिशत, तनिश 85 प्रतिशत, अंजना, मोहित व रिहान ने 83 प्रतिशत, महक, भविष्य व जसकीरत ने 82 प्रतिशत और सिमरन ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें