फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस पाठ से मिलती है मानसिक शांति : मुक्तानंद जी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-13 स्थित गीता मंदिर में मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में रामचरितमानस व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजनों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और रामचरित्र मानस व सुंदर कांड पाठ किया। पाठ के बाद मुक्तानंद जी महाराज ने भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुक्तानंद जी महाराज ने कहा कि रामचरित मानस व सुंदरकांड पाठ करने और सुनने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें सभी बुराइयों को छोड़ भक्त प्रहलाद की तरह अपना जीवन प्रभु स्मरण में लगाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को केमिकलयुक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें