इंद्री प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ ईश्वरीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बीके राजू
इंद्री। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय महाविद्यालय इंद्री की ओर से शनिवार को शहर की दीवान काॅलोनी स्थित पुष्प वाटिका में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि माउंट आबू से पधारे ब्रह्मकुमारीज के वरिष्ठ वक्ता बीके राजू ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति और सकारात्मक सोच जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। हर व्यक्ति को अपने मन को मंदिर की तरह पवित्र बनाना चाहिए। श्रद्धालुओं ने बीके राजू के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। बीके ममता, रजनी, आंचल, बीके गीता और किरण ने भी अपने विचार साझा किए। संवाद