फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध को मिली 4.40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun, 29 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक योगेंद्र राणा। संवाद
विज्ञापन
असंध। विधायक योगेंद्र राणा ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए लगभग 4 करोड़ 39 लाख 59 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक ने गांव बाहरी में करीब तीन करोड़ से तैयार किए दो तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्य का उद्घाटन, लगभग 7.47 लाख से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते का लोकार्पण, गांव गंगा टेहड़ी में लगभग 37 लाख से बने विलेज नॉलेज सेंटर, पांच लाख से चिल्ड्रन पार्क और लगभग पांच लाख से निर्मित बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया। इसके बाद गांव जोली खेड़ा में विधायक ने करीब 16 लाख से रितोली सड़क से सुभाष टीलू के डेरे तक नवनिर्मित पक्के रास्ते का उद्घाटन किया। गांव पोपड़ा में करीब 36.65 लाख से बनने वाली फिरनी और गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में लगभग 5.36 लाख से बनने वाले लंगर हॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें