फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
104....प्रदर्शन करते ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य। संगठन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। बुधवार को करनाल में मास डेपुटेशन के तहत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन और अधीक्षक अभियंता ट्रांसमिशन सिस्टम एचवीपीएन को बिजली मंत्री व एसीएस बिजली विभाग, हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा ने कहा कि बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व्यावहारिक नहीं है। साथ ही यूनियन नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते यह पॉलिसी रद्द नहीं की तो यूनियन 23 अगस्त को कर्मचारी भवन, रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर बड़े स्तर पर आंदोलन का फैसला लेगी।
विज्ञापन

राज्य सचिव सतीश मान और सर्कल सचिव विशाल बनवाला ने कहा कि यदि इसे लागू किया गया तो फैटल और नॉन फैटल दुर्घटनाओं की दर में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे निगम और कर्मचारियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा। राजीव गांधी विद्युत सदन में हुए इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव विशाल बनवाला ने की जबकि संचालन यूनिट नंबर-2 के सचिव दिनेश शर्मा ने किया। इस मौके पर राज्य कमेटी के नेता महेंद्र पाल, रमेश घरौंडा, विकास कुमार, अजीत सैनी, जगमाल सिंह, सजील कुमार, शंटी कंबोज, सुरेंद्र कंबोज, रविंद्र मान, सुशील गुर्जर समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें