इंद्री बैठक को संबोधित करते एसडीएम अनिल कुमार। सूचना विभाग
इंद्री। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को अनाज मंडी में होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें एसडीएम अनिल कुमार ने विभागाध्यक्षों को स्कूलों की सहभागिता, स्वच्छता, सुरक्षा-यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, बिजली-पानी आपूर्ति, मंच-ध्वनि व्यवस्था, स्टेज सज्जा, रंगोली, आमंत्रण पत्र व दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। संवाद