फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज से शुरू होंगी 12वीं की अंक सुधार परीक्षाएं, पहले दिन हिंदी

Wed, 21 Jan 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा 12 की अंक सुधार परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं पिछले सत्र में परीक्षा दे चुके उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही हैं जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। अंक सुधार परीक्षाएं 31 जनवरी तक चलेंगी। पहली परीक्षा हिंदी की है।
विशेष अंक सुधार परीक्षा जनवरी-2026 के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र 15 जनवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेशपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पूर्व अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस क्रम में होंगी परीक्षाएं

21 जनवरी को हिंदी, 22 को अंग्रेजी, 24 को रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडीज और इतिहास, 27 को राजनीतिक विज्ञान, 28 को भौतिकी विज्ञान, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान और गृह विज्ञान, 29 को भूगोल, अकाउंट्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पंजाबी, उर्दू, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, फाइन आर्ट, म्यूजिक, मिलिट्री साइंस, 30 को गणित व शारीरिक शिक्षा और 31 जनवरी को संस्कृत की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें