माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 9 से 12 अक्तूबर तक आयोजित किए गए ओपेन इंटरनेशनल ताइक्वांडो कुक्कीवन कप में एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के 12 खिलाड़ियों ने 13 मेडल जीते हैं। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर वसंत विहार रोड पर उनका स्वागत किया गया।
दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें 9 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 2 कांस्य पदक हासिल किए हैं। एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सतीश कुमार राणा ने मंगलवार को सभी खिलाड़ियों को आईटीआई चौक वसंत विहार रोड पर ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं व मेडल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ऐसा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया है, ताकि खिलाड़ी सम्मानित होकर और भी कड़ी मेहनत कर खेलों में भाग लेकर अपने देश के लिए मेडल ला सके।
इस मौके पर सभी खिलाड़ियों के अभिभावक डॉ. सचिन, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, पूजा, अनीता, अशोक कुमार, कमला त्यागी, दिनेश त्यागी, शशि बाला, देवीलाल, महेंद्र देवी, नवल देवी, आदि मौजूद रहे।