फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवरात्र से महावीर जयंती तक बंद रहेंगी मीट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नवरात्र से लेकर महावीर जयंती तक निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदिरों एवं उपासना स्थलों के आस-पास की मीट की दुकानें बंद रहेंगी। अगर किसी ने इन आदेशों की अवहेलना की तो उसे बिना नोटिस दिए ही निगम दुकान बंद करवाने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई करेगा।
ये आदेश वीरवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जारी किए हैं। उन्होंने मीट की दुकानों के संचालकों को सूचित करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक धार्मिक स्थलों के पास मीट की दुकानें न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्र के उपलक्ष्य में 19 मार्च से राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती तक नगर निगम क्षेत्र में मौजूद सभी मंदिरों व उपासना स्थलों के आस-पास मौजूद मांस की सभी दुकानें बंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में अगर इन स्थानों पर मीट की दुकान खुली मिलती है, तो उसे बिना किसी अन्य नोटिस के बंद करवा दिया जाएगा और उसके सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें