फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वॉल पेंटिंग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज प्रथम

Thu, 27 Apr 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस पर डीएवी गर्ल्स कॉलेज के आईपीआर सेल, अर्थशास्त्र विभाग व फाइन आर्ट विभाग की ओर से राष्ट्रस्तरीय वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। वॉल पेंटिंग में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की टीम ने पहला, एमएलएन कॉलेज की टीम ने दूसरा और जीएनजी कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन, कनवीनर निशी ग्रोवर व फाइन आर्ट विभागाध्यक्ष विकास वालिया ने की। डॉ मीनू जैन ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार देश की उन्नति के लिए बहुत जरूरी है। ये कई तरह के होते हैं। हमें उनके बारे में अवगत होना जरूरी है। लेखक व आर्टिस्ट के कार्य को सुरक्षित करने के लिहाज से भी बौद्धिक संपदा अधिकार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपीराइट एक्ट व साहित्यिक चोरी के बारे में उन्होंने कहा कि किसी भी रचना में दस प्रतिशत तक साहित्यिक चोरी मान्य है। बौद्धिक संपदा अधिकार इनोवेशन को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इसकी वजह से आर्थिक सुधार होता है। बौद्धिक संपदा अधिकार के जरिए जीवन शैली में भी बदलाव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें