फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मयूर ढाबा का निर्माण ध्वस्त, दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़

विज्ञापन
मयूर ढाबा का निर्माण ध्वस्त, दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़
विज्ञापन
नगर निगम और जिला नगर योजनाकार ने अलग-अलग अनधिकृत निर्माण व अवैध कॉलोनियों में की कार्रवाई
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम और जिला नगर योजनाकार ने अलग-अलग अनधिकृत निर्माण व अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। निगम की जेसीबी ने वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित मयूर ढाबा संचालक द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया, वहीं डीटीपी की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों में जाकर भवनों की डीपीसी व कच्ची सड़कों में तोड़फोड़ की।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अदिति शर्मा ने बताया कि मयूर ढाबा के मालिक को नियमानुसार दो नोटिस जारी किए गए थे, जिसका न तो कोई जवाब दिया गया न ही नोटिस का पालन किया गया। इसलिए नगर निगम अधिनियम 1994 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से गिराया दिया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उप निगमायुक्त अरुण भार्गव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था।
विज्ञापन

तोड़फोड़ करने गई टीम में सहायक नगर योजनाकार संदीप राठी, भवन निरीक्षक विकास अरोड़ा, कनिष्ठ अभियंता प्रशांत राणा तथा भारी पुलिस बल भी था। खास बात यह है कि इस कार्रवाई में किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। संयुक्त आयुक्त ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि अनधिकृत निर्माण रोकने को लेकर नगर निगम निरंतर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम की मनाही के बावजूद भी जो लोग अपनी मनमर्जी से अवैध निर्माण कर रहे हैं, उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, जिला नगर योजनाकार ओमप्रकाश की टीम अवैध कॉलोनी बनाए जाने की सूचना पर करनाल के रांवर रोड पर पहुंची। यहां एक एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। टीम ने जेसीबी के माध्यम से यहां बनाई जा रही सभी सड़कों व भवनों की डीपीसी को तोड़ दिया। इसके बाद दूसरी कॉलोनी निर्मल बिहार के निकट थी, ये भी करीब एक एकड़ जमीन पर ही बसाई जा रही थी। टीम ने यहां भी सभी सड़कें व भवनों की डीपीसी को तोड़ दिया। कॉलोनाइजर को चेतावनी दी गई है कि उसने जिसे भी टुकड़ों पर जमीन बेची है, उनका धन वापस कर दें, अन्यथा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें