फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और विधायक गुट आमने-सामने

Thu, 21 Nov 2013 10:26 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम हाउस की बैठक में रखा गया गांव कटा बाग में लगाया जा रहे पानी के ट्यूबवेल का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


विधायक और अधिकारी इस मामले को मजबूती के साथ पूरी तरह जनहित का और कानूनी लिहाज से सही बता रहे हैं। दूसरी ओर, नगर निगम की मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर समेत उनके पक्ष के तमाम पार्षद इस मामले को लोगों को मूर्ख बनाने का खेल बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले की पारदर्शिता लोगों के सामने नहीं लाई गई तो वे लोग विरोध में सड़क जाम करेंगे और गलत काम करने वाले अधिकारियों और राजनीतिक लोगों के खिलाफ धरना देंगे। 20 नवंबर बुधवार को जिला सचिवालय में हुई हाउस की बैठक में गांव कटा बाग में लगाया जा रहे पानी के ट्यूबवेल का मामला शहर के मेयर समेत उनके पक्ष के पार्षदों और अधिकारियों व विधायक के बीच गहरा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा समेत उनके पक्ष के पार्षदों का कहना है लोगों को पीने के लिए पानी देने का वे कतई विरोध नहीं करते। उन लोगों का अधिकारियों और विधायक से भी कोई विरोध नहीं है।

राजनीति मामले चलते रहते हैं लेकिन लोगों पर आपसी राजनीति का दुष्प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। उन्हें केवल यह बताया जाए किसी भी काम को प्रारंभ करने से पूर्व योजना का प्रस्ताव हाउस में लाया जाता है या फिर योजना पर काम प्रारंभ करने के बाद लोगों की सहमति की मुहर लगवाने के लिए लाया जाता है। कहा जा रहा है कि जन स्वास्थ्य विभाग निगम के तहत नहीं आता।

सही है लेकिन मामला जब कुछ बनता नहीं है तो नगर निगम के अधिकारियों ने हाउस में प्रस्ताव किस हैसियत से रखा। यह और बड़ा और गंभीर मामला है। किसी विभाग का कोई लेना देना नहीं और उसके नाम पर निगम के हाउस से प्रस्ताव पास कराने की धोखाधड़ी की जाए। सही में यह गलत हुआ है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी के कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो वे लोग जनहित में सड़क जाम करेंगे। धरना देंगे। पूरे शहर के लोगों को अपनी इस मुहिम में शामिल करेंगे। अब किसी हाल में कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पुराने कैंपस में दोबारा हो रहा बोर
पिछले करीब डेढ़ साल से क्षेत्र का ट्यूबवेल खराब पड़ा था। उसी पुराने कैंपस में ट्यूबवेल को दोबारा बोर कराया जा रहा है। लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए वे लोग गली में भी ट्यूबवेल लगा सकते हैं। पानी देना विभाग की प्राथमिकता है।

पानी की कमी के लिए और गंदे पानी की दिक्कत के लिए कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोगोें ने जाम लगाया था। वहीं पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन लोगों ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया था। इसके मद्देनजर यह काम किया गया।

इसमें नगर निगम से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है। उम्मीद है अगले दस दिनों में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
अरविंद रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

इस मामले को तूल देना गलत
गांव कटा बाग के नंबरदार सुरेंद्र कुमार, ग्रामीण सुभाष, ओमसिंह व हवासिंह ने बताया कि यह जमीन गांव की पंचायत ने श्मशान घाट की भूमि में से दे रखी है। इसके लिए नगर निगम की अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है। गांव की पंचायत का और जन स्वास्थ्य विभाग का मामला है। इस मामले को किसी को भी तूल नहीं देना चाहिए।

रिबोर का किया है उद्घाटन
उन्होंने ट्यूबवेल का उद्घाटन नहीं किया, बल्कि ट्यूबवेल के रिबोर का उद्घाटन किया था। वह ट्यूबवेल उसी कैंपस में लगा है। लोगों की बढ़ती आबादी के अनुरूप पेयजल की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। पिछले डेढ़ साल से बंद पडे़ ट्यूबवेल के स्थान पर रिबोर कराया गया है।

लोगों को पीने का पानी देना पहली प्राथमिकता होती है। पेयजल उपलब्ध कराना तो अच्छे लोगों की पहली प्राथमिकता रहती है। पंचायत ने पहले जमीन विभाग को दी हुई है। वे छोटे मामलों के लिए राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ती है। वे लोगों के हित में काम करती है।

किसी को गुमराह करने की उन्हें आवश्यकता नहीं है। उनकी पार्टी की सरकार है और जिस दिन से विधायक बनीं हैं, उसी दिन से लोगों के हित में काम करती हैं। लोगों को पानी उपलब्ध कराना पाप नहीं पुण्य है। वे लोगों के हित में विकास कार्य कराने का काम जारी रखेंगी।
विज्ञापन


विधायक होने के नाते उन पर लोगों के विकास कार्य कराने के लिए जिम्मेदारी है। इस वार्ड के पार्षद मोहित कंबोज की लोगों के विकास कार्य कराने में कोई रुचि नहीं है। वे कभी जाकर भी नहीं देखते हैं। क्षेत्र के लोगों की वे ही सच्ची हितैषी हैं।
सुमिता सिंह, विधायक, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें