फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं, मेरे कन्हैया… पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करती देवी चित्रलेखा। सं
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट्स में श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कथा के दौरान जैसे ही देवी चित्रलेखा ने भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं, मेरे कन्हैया… प्रस्तुत किया, वैसे ही श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

देवी चित्रलेखा ने कहा कि जो व्यक्ति ठाकुर जी के लिए सच्चे मन से व्याकुल होता है और उनके दर्शन के लिए तड़पता है, उसे मिलने वाले आनंद की तुलना किसी भी सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि जीवन में कम से कम एक बार वृंदावन धाम अवश्य जाएं, क्योंकि वहां की आध्यात्मिक अनुभूति अद्वितीय है। उन्होंने वृंदावन की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि वहां किया गया एक माला का जाप भी कई गुना फल देता है।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करती देवी चित्रलेखा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें