फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमृतसर के बाज को हरा मथुरा के संजय ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेवल गांव में वैसाखी के उपलक्ष्य में आयोजन, विजेता को मिला एक लाख का पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नेवल गांव में वैसाखी के उपलक्ष्य में श्री सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया जिसमें में अमृतसर के पहलवान बाज को हराकर मथुरा के पहलवान संजय ने एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं सिरसा के पहलवान अशोक को हरा पंजाब के मछीवाड़ा के पहलवान सतनाम ने 71 हजार रुपये का दूसरा पुरस्कार जीता।

इसके अलावा सोनीपत के पहलवान विनोद को हराकर पहलवान बलवान ने 51 हजार रुपये का इनाम जीता। दंगल में जेई जसवंत सिंह की ओर से 51 हजार रुपये की कुश्ती में मथुरा के पहलवान शाम और पहलवान जावेद बराबरी पर रहे, जिससे दोनों को बराबर रुपये दिए गए।
विज्ञापन


दंगल में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। अन्य मुकाबलों में दादुपुर के परीक्षित ने नेवल के गुरमेल, मगलौरा के पहलवान युवराज ने दादुपुर के पहलवान परीक्षित, उत्तर प्रदेश के पहलवान उमेद ने मगलौरा के पहलवान पीयूष, यूपी के पहलवान राजित ने साहिद, यूपी के पहलवान रोहित ने नगली के पहलवान अनुज, बड़ा गांव के पहलवान अंकुश ने यूपी के पहलवान संदीप, कैथल के पाड़ला गांव की महिला पहलवान भरती ने स्मृति, यूपी के पहलवान तोसिस ने सुनील, बड़ा गांव के पहलवान सोमी ने शाहबाद के पहलवान श्रवण, सूबरी माजरा के पहलवान जस्सा ने रुड़की के पहलवान बिल्ला को हराया।

ये बराबरी पर रहे
कुरुक्षेत्र के पहलवान और यूपी के पहलवान आरीफ, यूपी के रियान और मगलौरा के पहलवान युवराज, यूपी के पहलवान कुलदीप और मगलौरी के पहलवान गौरव, यूपी के पहलवान अनुज और गगोह के पहलवान सारिक, यूपी के पहलवान नौशाद और मगलौरा के पहलवान शुभम, यूपी के पहलवान फिरौजी और रुड़की के पहलवान आजाद बराबरी पर रहे।
विज्ञापन


नशे से बचने के लिए खेल जरूरी
दंगल के संयोजक परमजीत सिंह फौजी ने अतिथियों और पहलवानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर का तो विकास होता ही है साथ में हमारा गांव, शहर और देश भी नशे की गिरफ्त से बचता है। इस दंगल को करवाने में राजेश पहलवान और रमेश पहलवान का सहयोग रहा। रेफरी की भूमिका काला पहलवान और सुरेंद्र पहलवान ने निभाई, संचालन गोपाल पहलवान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें