करनाल। गणित ओलंपियाड की प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम 16 जुलाई को जारी किया जाएगा। जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान ने बताया कि 14 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड की प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में पूरे जिले के कुल 1450 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में करनाल खंड से 172 विद्यार्थियों ने, निसिंग से 245 ने, असंध से 320, घरौंडा से 245, नीलोखेड़ी से 262 और इंद्री के 206 विद्यार्थी शामिल हुए। जो विद्यार्थी सफल होंगे, उन्हें विद्यालय के अध्यापकों की ओर से अतिरिक्त कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा जो विद्यार्थी रीजनल स्तर की परीक्षा पास करेगा उन्हें रीजनल केंद्र पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। टॉपर छह विद्यार्थी भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद