फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में राजमिस्त्री की हत्या: पशुबाड़े में सोये हुए पर तेजधार हथियार किया हमला, बेटे ने खून से लथपथ दिखा शव

Thu, 08 May 2025 11:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

राजमिस्त्री सोनू के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी और एक बेटा। कुछ महीने पहले ही बेटी की शादी की गई थी। अब घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
रोते हुए महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुबाड़े में सोये राजमिस्त्री के सिर पर तेजधार हथियार से वार करके करके हत्या कर दी गई। राजमिस्त्री सोनू रोज की तरह रात को खाना खाकर अपने पशुओं के बाड़े में चारपाई पर सोने गया था। सुबह करीब छह बजे जब बेटा दूध निकालने के लिए गया तो उसने खून से लथपथ पिता का शव मिला। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य भी जुटाए।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, घरौंडा के गांव ऊंचा समाना निवासी 42 वर्षीय सोनू रोजाना पशुओं के बाड़े में ही सोते थे। उके सिर और चेहरे पर गहरी चोट के निशान थे। सिर पर किसी भारी हथौड़े जैसी वस्तु से वार किया गया था। मृतक सोनू की पत्नी का आरोप है कि करीब छह महीने पहले गांव चौरा के युवकों ने उसके पति के साथ मारपीट की थी। उसके बाद दो महीने पहले भी रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया था। युवक कुछ दिनों से घर के आसपास चक्कर काट रहे थे। उन्हीं पर उन्होंने हत्या का शक जताया है।

तीन बच्चों का पिता था सोनू
राजमिस्त्री सोनू के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी और एक बेटा। कुछ महीने पहले ही बेटी की शादी की गई थी। अब घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के सरपंच सुरेंद्र का कहना है कि गांव में इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक के परिवार, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। -गौरव पुनिया, प्रभारी, मधुबन थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें