फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पैड बांधते समय दूसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Wed, 25 Feb 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नरूखेड़ी गांव में दूसरी मंजिल पर काम कर रहे जुंडला गांव निवासी राजमिस्त्री (42) की नीचे गिरने से मौत हो गई। वह ऊपर पैड बांधने का काम कर रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जुंडला निवासी तेजबीर ने बताया कि उनका चचेरा भाई राकेश कुमार राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को वह नरूखेड़ी गांव में एक मकान की दूसरी मंजिल पर पैड बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। वह नीचे जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें करनाल सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोमवार देर रात को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राकेश के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें