विवाहिता की मौत, पति स गांव सलारपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
कैथल जिले के कस्बा थाना ढांड के निकट गांव चंदलाना निवासी उषा की शादी करीब छह साल पूर्व गांव सलारपुर निवासी विनोद के साथ हुई थी। सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसकी दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो शव नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि हत्या को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ ससुराल वालों ने हत्या के आरोप को निराधार बताया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारी मुनीष कुमार का कहना है कि महिला के परिजनों की शिकायत पर मृतक के सास-सुसर, पति, ननद और पति के भाई के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जाएगी। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।