करनाल। लालुखेड़ी गांव निवासी विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पांच बेटियां होने और बेटा पैदा न होने के कारण भी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुंजपुरा थाना पुलिस को प्रीति पत्नी दिलबाग सिंह निवासी लालुखेड़ी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया था। शादी के बाद से उसने एक के बाद एक पांच बेटियों को जन्म दिया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग चाहते थे कि उसे बेटा हो। इस बात को लेकर भी उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति दिलबाग, सास सोन बीरी व अन्य पर दहेज की मांगों को लेकर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। ब्यूरो