फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल जिले के बाकल गांव में करनाल की विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने अमानवीय व्यवहार किया। विवाहिता ने पति सोहन लाल पर शारीरिक उत्पीड़न, दहेज के लिए मारपीट और बच्चों से अलग कर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




रंभा गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में बाकल गांव के सोहन लाल के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। विवाहिता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पांच अप्रैल की रात को आरोपी शराब के नशे में घर आया और पीड़िता के साथ मारपीट की। फिर रात 11 बजे दोनों बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। वह पूरी रात गली में बैठी रही।


अगली सुबह आरोपी ने उसे फिर से घर में घसीट कर ले जाकर दो दिन तक एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान पड़ोस की एक महिला से मोबाइल लेकर उसने मायके सूचना दी। जब पिता और भाई उसे लेने पहुंचे तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता को उसके पिता करनाल लेकर आए और अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें