संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष विवाहिता के साथ मारपीट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक रेखा पत्नी सोनू राहड़ा असंध रोड पर एक मकान में किराए पर रहती थी। विवाहिता के भाई मदन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले तंग करते थे। परेशान होकर उसकी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक महिला के भाई के बयान पर पति, सास, ससुर, अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला भिवानी जिले के गांव कितलाना की रहने वाली थी। उसकी शादी सालवन गांव में सोनू के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके पास चार बच्चे हैं।