फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाबैन अनाज मंडी में जलभराव से निपटने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने किए पुख्ता इंतजाम

Sat, 06 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन से मंडी की दीवार तोड़ते हुए मार्क - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। कस्बे में लगातार हुई बारिश के कारण बाबैन अनाज मंडी में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी परिसर से पानी निकालने के लिए अतिरिक्त पंपिंग सेट लगाएं है। साथ ही जेसीबी मशीन से मंडी की दीवार तोड़कर जल निकासी को तेज किया गया।
हाल ही में अनाज मंडी में जलभराव के कारण मंडी की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। स्थिति का जायजा लेने के लिए हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने मंडी का दौरा किया। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को जल निकासी के लिए प्रभावी और त्वरित उपाय करने के निर्देश दिए, ताकि दुकानों में रखे खाद्यान्न को और नुकसान न हो। इसके बाद अधिकारियों ने कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल सैनी, कृष्ण गोयल और जसविंदर जस्सी ने बताया कि समय रहते किए गए इन उपायों ने लाखों रुपये के अनाज को भीगने से बचा लिया। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के त्वरित और प्रभावी कदमों की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा।
बोर्ड के अधिकारी अनिल सैनी ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों को जलभराव से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें