फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मार्केट कमेटी कार्यालयों पर जड़े ताले, तीन घंटे तक नारेबाजी

Tue, 21 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.मांगों को लेकर मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना देते किसान। संंगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में बायोमीट्रिक सत्यापन और नए नियमों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को करनाल के मार्केट कमेटी कार्यालय का दो घंटे तक गेट बंद कर दिया। गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस प्रदर्शन में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुरानी व्यवस्था के अनुसार फसल खरीद की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि नए नियमों के कारण उन्हें अपनी फसल बेचने में भारी परेशानी हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर करनाल में भारतीय किसान यूनियन ने अध्यक्ष रतन मान और नेता सुरेंद्र सांगवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को पहले भी कई बार अल्टीमेटम दिया जा चुका है। 11 अप्रैल को भी मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सड़क जाम की थी लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। अब मजबूरन उन्हें तालाबंदी करनी पड़ी है। सरकार मंडियों में तीन नए कानून लेकर आई है जो किसान विरोधी हैं। किसानों पर सख्ती के बजाय सरकार समस्याओं को समझे।

बोले, धान घोटाले की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे किसान

अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का सोमवार गेट बंद कर किसानों ने सरकार के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्षता किसान नेता सेवा सिंह महमल, गुलजार सिंह व कुलदीप बब्बर ने की। किसानों ने कहा कि सरकार धान घोटाले में प्रशासन और मिलरों की मिलीभगत से हुई लूट को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई और अब उसका ठीकरा किसानों के सिर फोड़ा जा रहा है। जगमाल सिंह, नरेश राणा, गुरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, सुमेर सिंह और रामपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




मार्केट कमेटी कार्यालय में तीन घंटे किसानों ने की नारेबाजी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अपनी मांगों को उठाते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना दिया। बायोमीट्रिक और नई खरीद व्यवस्था के खिलाफ रोष व्यक्त किया। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चले प्रदर्शन में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के हल्का प्रधान जोगिंद्र झींडा और सतबीर सिंधड़ कामरेड ने कहा कि बायोमीट्रिक, मंडियों में उठान न होने सहित अन्य नियमों के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरनाम सिंह, सिराजुद्दीन दुपेडी, रिषिपाल आर्य, बलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, सतबीर सिंह सिंधड़, कश्मीर सिंह, संदीप सिंह, रणजीत सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें