फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 2025 के मुकाबले गर्म रहा मार्च... अंतिम सप्ताह में सूरज के तेवर तीखे और बूंदाबांदी भी

विज्ञापन
बूदाबांदी के बीच मटका चौक से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में मार्च महीना का वर्ष 2025 के मुकाबले इस बार ज्यादा गर्म रहा। जहां इस बार महीने के अंत में तापमान तेजी से बढ़ा, वहीं पिछले वर्षों के औसत के मुकाबले भी गर्मी का असर अधिक देखने को मिला।
मौसम आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में करनाल का औसत अधिकतम तापमान करीब 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूरे महीने का औसत तापमान लगभग 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2025 के मार्च माह के सामान्य तापमान से तुलना करें तो उस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री और न्यूनतम करीब 14–16 डिग्री के आसपास रहा था। इस आधार पर देखा जाए तो वर्ष 2026 में न्यूनतम तापमान थोड़ा अधिक रहा जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के आसपास ही बना रहा।
विज्ञापन

इस वर्ष महीने की शुरुआत में मौसम सुहावना रहा और अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच बना रहा। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तीन व चार अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी का येलो अलर्ट भी जारी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि मार्च के अंत में तापमान का बढ़ना इस बात का संकेत है कि इस बार गर्मी जल्दी दस्तक दे सकती है। आमतौर पर मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है लेकिन इस बार इससे ऊपर चला गया।
विज्ञापन


ठंड ने झटका देकर निकलवाए थे गर्म कपड़े
मार्च माह में बीच में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का भी झटका लगा। करीब तीन से चार दिन तक ऐसा मौसम रहा था कि लोगों ने पंखे बंद कर दिए और गर्म कपड़े पहन लिए। चार से पांच दिनों तक अल सुबह और देर रात को कोहरा भी छाया। कई दिनों तक सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की गई लेकिन तीसरे सप्ताह के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

मार्च 2026 में इस दिन इतना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि
अधिकतम
न्यूनतम

01
27.8
12.8

02
29
12

03
28.5
14.4

04
28.6
13.5

05
28.5
13.6

06
31.4
14.9

07
31.8
14.4

08
31.8
18.4

09
31.7
18.2

10
31.4
15.9

11
32
16.1

12
33.2
14.8

13
31.2
14.5

14
29.6
15.6

15
30.5
13.3

16
28
15

17
26
13.9

18
26
12

19
29
14

20
30.4
17.7

21
22.2
15.3

22
25.7
15.3

23
27
15

24
28.1
14.9

25
28.1
15.5

26
31.2
14

27
31.2
16.1

28
31.2
18.6

29
32
19

30
29
21

31
34.4
19.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें