फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से कई रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द, कुछ के मार्ग बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल अंतर्गत रेल लाइनों व उपकरणों के आवश्यक कार्यों के चलते 22 व 25 दिसंबर के बीच करनाल-दिल्ली मार्ग की कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलगाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण एवं पुनर्निर्धारण संबंधी सूचना जारी कर दी गई है ताकि यात्री वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। किसी तरह की जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
- 14033 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 23 दिसंबर
- 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली, 24 दिसंबर
- 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, 24 दिसंबर
- 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 25 दिसंबर
- 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 24 दिसंबर
- 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 24 दिसंबर
इन गाड़ियाें का मार्ग किया परिवर्तित
- 12445 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति, 23 दिसंबर, परिवर्तित मार्ग चंडीगढ़-सानेहवाल
- 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 22 दिसंबर, परिवर्तित मार्ग चंडीगढ़-सानेहवाल
- 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस, 22 व 23 दिसंबर, परिवर्तित मार्ग चंडीगढ़-सानेहवाल
- 22402 ऊधमपुर-दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस, 23 दिसंबर, परिवर्तित मार्ग चंडीगढ़-सानेहवाल
- 22461 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्री शक्ति एक्सप्रेस, 24 दिसंबर, परिवर्तित मार्ग चंडीगढ़-सानेहवाल
- 12426 नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस, 24 दिसंबर, धूरी जंक्शन-जाखल जंक्शन।
- 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, 24 दिसंबर, परिवर्तित मार्ग चंडीगढ़-सानेहवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें