फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई में एनसीवीटी की अभी भी कई सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आईटीआई में एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) के तहत दाखिले की निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद भी जिले के कई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें रिक्त हैं। वहीं एससीवीटी (स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) के कुछ ट्रेडों में विद्यार्थियों का रुझान अपेक्षाकृत बेहतर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

आईटीआई में 30 सितंबर तक एससीवीटी ट्रेडों में विद्यार्थियों के दाखिले हो रहे हैं, जबकि एनसीवीटी के कई ट्रेडों में सीटें खाली रह गई हैं। महिला आईटीआई में केवल एनसीवीटी ट्रेड की सीटें रिक्त है जिसमें दाखिला तिथि बढ़ने पर भी सीटें नहीं भर पाईं। जिले की सभी सरकारी आईटीआई में उच्च विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि रिक्त सीटों को भरा जा सके।
संस्थान प्रबंधन की ओर से संस्थान स्तर पर दाखिला सुनिश्चित किए जा रहे हैं और पहले आओ पहले पाओ की स्थिति में मेरिट विद्यार्थियों को पहले माैका दिया जा रहा है। निसिंग आईटीआई में 488 में से 145 सीटें, इंद्री में 176 में 52, घरौंडा में 308 में से 87, बल्ला में 264 में से 77 और असंध आईटीआई में 176 में से 8 सीटें रिक्त हैं। बाबू मूल चंद प्रौद्योगिकी संस्थान में एससीवीटी के जियो इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट की 24 और टर्नर एससीवीटी में 16 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य ने बताया कि जिन ट्रेडों में सीटें खाली हैं, उनमें विद्यार्थियों को दाखिले के लिए जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बाबू मूल चंद प्रौद्योगिकी संस्थान
ट्रेड



कुल सीटें
रिक्त सीटें
फुटवियर मेकर (एनसीवीटी)


40
20
लेदर गुड्स मेकर (एनसीवीटी)

40
21
पेंटर जनरल (एनसीवीटी)


40
6
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर (एनसीवीटी)
40
5
टर्नर (एससीवीटी)


20
16
वुड वर्क टेक्नीशियन (ड्यूल-एच, एनसीवीटी) 24
4
-
महिला आईटीआई
ट्रेड कुल



सीटें
रिक्त सीटें
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) एनसीवीटी

24
4
ड्रेस मेकिंग एनसीवीटी


20
7
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (ड्यूल) एनसीवीटी 24
12
सिलाई प्रौद्योगिकी एनसीवीटी

40
7
सरफेस आर्नामेंटेशन टेक्निक्स (कढ़ाई) एनसीवीटी
20
7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें