फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर में नग्न हालत में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बड़ौता के पास शनिवार को पश्चिमी यमुना नहर में नग्न हालत में व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस का मानना है कि नहर में नहाते हुए वह बह गया होगा।
विज्ञापन

मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शरीर पर कोई कपड़ा या दस्तावेज न होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। गोताखोर सुभाष ने बताया कि शव ज्यादा पुराना नहीं लगता। मृतक की उम्र करीब 40 साल प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को नहर के पास ही थे तो उतराता हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने छलांग लगाकर शव को किनारे पर लाकर बांध दिया। पुलिस के आने पर उन्होंने शव बाहर निकाला। जांच अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि शव की फोटो व जानकारी सभी थानों में भेज दी है। फिलहाल पहचान के लिए शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें