फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेसिपी में मनीषा, क्विज में रोजिना को पहला स्थान

Sun, 03 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
महिलाओं की ओर से बनाए गए व्यंजन को चखतीं सीडीपीओ। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। आंगनबाड़ी केंद्र रसूलपुर में शनिवार को सर्कल स्तर पर स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ जसविंद्र कौर ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर लता शर्मा ने की। कार्यक्रम में सर्कल की सभी आंगनबाडी वर्कर व महिलाओं ने भाग लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमरीन, इकराना, पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन में विजय, राजिंद्र, मीना ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। रेसिपी में मनीषा ने पहला, कृष्णा ने दूसरा, परमजीत ने तीसरा स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में रोजिना, अंजलि, किरण ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बेबी शो में सुमन, कोमल, नेहा ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपस्थित महिलाओं को सीडीपीओ जसविंद्र कौर ने स्तनपान कराने के बारे विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे बाद बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं। पहले छह महीने बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाएं। एक वर्ष का हो जाने पर उसे खाने पीने की हर वह चीज दें जो वह पचा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के पालन पोषण करने के बारे भी उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकार की तरफ से दी जाने वाली योजनाओं के बारे विस्तार से बताया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर परम कौर सहित सर्कल की सभी वर्कर व हेल्पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें