फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए परीक्षा में मानिक प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार के बेटे ने एनडीए की परीक्षा पास की है। कर्ण नगरी की कृष्णा कालोनी निवासी पूर्व सूबेदार सतबीर सिंह के बेटे मानिक टूर्ण का आल इंडिया में चौथा और प्रदेश में पहला रैंक है। 17 वर्षीय मानिक टूर्ण का कहना है कि देश सेवा में काम करना उसका सपना है। यह प्रेरणा उसे अपने ही परिवार से मिली है। पिता के अलावा दो ताऊ एक थल और दूसरा वायु सेना में बतौर सूबेदार पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मूल रूप से पानीपत के गांव छिछड़ाना के रहने वाले सतबीर सिंह ने बताया कि मानिक ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से 12वीं की परीक्षा पास की है। 2016 में 8वीं कक्षा में उसका वहां दाखिला हुआ था। उस समय भी हरियाणा से एक मात्र उनका ही चयन हुआ था। अब यूपीएससी के जरिए एनडीए की परीक्षा उन्होंने पास की है। इस परीक्षा के लिए भी वह काफी समय से तैयारी कर रहा था। मानिक ने दिन रात पढ़ाई करके परीक्षा पास की है। अब सेना में अफसर बनना उसका सपना है।
ताऊ और पिता बने प्रेरणा, मां ने बढ़ाया आगे
2009 में सेना में शिक्षा कौर से सूबेदार रिटायर्ड पिता सतबीर सिंह और मां सुनीता रानी भी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मानिक ने बताया कि पिता और ताऊ की सेना में सेवाओं से वे काफी प्रभावित थे। वहीं मां सुनीता ने भी उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए ही प्रेरित किया। प्राथमिक शिक्षा उन्होंने करनाल में ली थी। मानिक ने बताया कि उसका नौ सेना में सेवाएं देने का सपना है। इसके लिए उनका एनडीए पुणे में प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें