फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर बनाया मैनहोल

विज्ञापन
घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर बनाया मैनहोल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। गोंदर गांव में जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने सरकारी मानकों को दरकिनार कर सीवरेजलाइन के मैनहोल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों और पंचों ने ठेकेदार पर सरकारी मानकों पर मैनहोल का निर्माण न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसमें ग्राम पंच नरेश, राजेश, राजकुमार राणा, सौरव रंगा, बारू राम, रणबीर सिंह, सुरेंद्र कश्यप व विक्रम ने जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार पर आरोप लगाया कि मुख्य सड़क पर सीवरेजलाइन, मैनहोल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग का ठेकेदार सीवरेज पाइप लाइन के मैनहोल के निर्माण कार्य में लीपापोती करने का कार्य कर रहा है। इस पर ओवरलोडेड ट्रक सहित अन्य छोटे व बड़े वाहन हर रोज गुजरते हैं। ये मैनहोल जल्द खस्ताहाल हो जाएंगे और किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं।
इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी की गई लेकिन ठेकेदार द्वारा एक मैनहोल का निम्न गुणवत्ता वाली ईंट से निर्माण कर उस पर सीमेंट प्लास्टर कर लीपापोती कर दी। उन्होंने शासन व प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य की जांच करवाई जाए और सीवरेज पाइप लाइन और मैनहोल के कार्य को सरकारी मानकों के अनुसार बनवाया जाए। जिससे गांव वासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पंचों का आरोप है कि भाजपा सरकार हर घर पेयजल व सीवरेज पाइप लाइन डलवाने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दे रही है लेकिन ठेकेदार, अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर जनता के रुपये को बर्बाद किए जा रहे हैं। इसकी शासन व प्रशासन उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। जिससे दूध का दूध व पानी का पानी जनता के सामना लाया जा सकें। सीवरेज पाइप लाइन का विकास कार्यो का ग्रामीणों को फायादा मिल सके। इस संबंध में ठेकेदार परिवार कादियान ने बताया कि ये काम नई लेबर ने किया है। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन।

सीवरेज पाइप लाइन के मैनहोल में जो भी खामियां हैं उन्हें दुरुस्त करवा दिया जाएगा। ठेकेदार को बुलाकर मैनहोल दोबारा बनाने के लिए बोल दिया है। सीवरेज पाइप लाइन के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या ग्रामीणों को नहीं आने दी जाएगी।

- रविंद्र राणा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, निसिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें