फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते मंडी सुपरवाइजर गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/तरावड़ी। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने तरावड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय में तैनात मंडी सुपरवाइजर वेदपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान का पंजीकरण करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

एसीबी के निरीक्षक दीपक ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी के नाम पर सब्जी मंडी तरावड़ी में एक दुकान खरीदी थी। इस दुकान का मार्केट कमेटी में पंजीकरण करवाना था। पंजीकरण करने की एवज में तरावड़ी मार्केट कमेटी में तैनात मंडी सुपरवाइजर वेदपाल ने पहले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उसके बार-बार कहने के बाद आरोपी और उसके बीच पांच हजार रुपये में पंजीकरण करवाने बारे सहमति बन गई।
विज्ञापन

एसीबी टीम ने शिकायतकर्ता के दिए गए पांच हजार रुपये के नोटों के नंबर नोट किए और उन पर केमिकल पाउडर लगा दिया। इसके बाद योजना के तहत शिकायतकर्ता दुकानदार तरावड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचा और आरोपी सुपरवाइजर को नोट दे दिए। जैसे ही सुपरवाइजर ने नोट हाथ में पकड़े तो तुरंत टीम ऑफिस में घुस गई।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ काबू कर लिया। टीम ने नोटों को बरामद करके आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। टीम आरोपी से पूछताछ करेगी कि कि उसने इससे पहले भी किसी मामले में रिश्वत ली है और रिश्वत लेने में कोई अन्य कर्मचारी तो शामिल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें