फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इस्तीफा मांगने पर मैनेजर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेस्टोरेंट से इस्तीफा की बात को लेकर खफा थे दोनों युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। माॅडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर को दो युवकों का इस्तीफा मांगना मंहगा पड़ गया। जिससे खफा होकर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों, चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विकास नगर बरसत रोड पानीपत निवासी दीपक सैनी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह एक साल से जीरो डिग्री रेस्टोरेंट माॅडल टाउन में मैनेजर है। उसके मालिक गौरव चुग ने उसे आर्यन उर्फ मोनू निवासी वाल्मीकि बस्ती बड़ी मार्किट करनाल व पवन निवासी बंसत विहार का इस्तीफा लेने को कहा तो उसने दोनों से इस्तीफा मांगा। आर्यन उर्फ मोनू ने चार से पांच दिन तक उसे परेशान किया और 10 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने रेस्टोरेंट पर था, अचानक आर्यन व उसका चचेरा भाई अक्षय सहित अन्य सात-आठ लड़के आए और उससे मारपीट शुरू कर दी। रेस्टोरेंट पर मौजूद दो-चार व्यक्तियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें