फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रॉपर्टी डीलर बन धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निसिंग में नाम बदलकर प्रॉपर्टी डीलर होने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी निसिंग निवासी साहब सिंह और सिंघड़ा निवासी रजनीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि शिकायतकर्ता रमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दलबीर, निशांत व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। दो आरोपी दलबीर, निशांत को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि धोखाधड़ी के मामले में साहब सिंह व रजनीश सिंह भी शामिल थे। उनको भी गिरफ्तार किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें