करनाल। तरावड़ी में एक कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और काफी दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश निवासी मोहित ने बताया कि वह तरावड़ी शिव राइस मिल में काम करता है। बुधवार को वह अपने भाई जगदीश को लेने बस स्टैंड पर गया था। जब वह वहां से वापस आ रहा था तो ढांड साम्भली रोड पर एक कार चालक ने डंपर को ओवरटेक करते उसके भाई को टक्कर मार दी। कार चालक उसे घसीटता हुआ ले गया और पेड़ से टकरा गया। इसके बाद उसके भाई को अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद