फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बेटे की गला घोटकर हत्या

Sat, 22 Aug 2015 12:14 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गढ़ी खजूर में शुक्रवार दोपहर एक पिता ने चार वर्षीय मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव गढ़ी खजूर निवासी राकेश कुमार शराब का आदी है, जिससे अकसर घर में झगड़ा रहता था। करीब 20 दिन पहले राकेश कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन


इससे वह बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी और उसने मारपीट की शिकायत पुलिस को दे दी थी। तीन दिन पहले राकेश सुसराल गया था और अपने चार वर्षीय बेटे संदीप को साथ ले आया था। शुक्रवार को राकेश ने नशे की हालत में बेटे संदीप को मारा पीटा और बाद में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। बाप द्वारा बेटे की हत्या करने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना राकेश के सुसराल में दी।

 सूचना मिलते ही राकेश की पत्नी मायके वालों के साथ गांव में पहुंची और मृतक संदीप के मामा गिरधारी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गांव गढ़ी खजूर में पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या करने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें