फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक की मोबाइल एप डाउनलोड करा 2.85 लाख रुपये की ठगी

Mon, 15 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

डॉट एपीके फाइल डाउनलोड करने पर खाते से 2.85 लाख रुपये साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर हो गए। धोखाधड़ी खेड़ीमान सिंह गांव के नफे सिंह के साथ हुई। वह कुछ दिन पहले बैंक में ऋण के बारे में पता करने गए थे। उन्हें मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ऋण आसानी से मिलने की बात कही गई थी। बाद में उनके व्हाट्सएप पर बैंक की मोबाइल एप बताकर डॉट एपीके फाइल भेजी गई। जिसे इंस्टाल करते ही फोन हैक हो गया और खाते से रुपये कटने शुरू हो गए।

नफे सिंह ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में लोन के बारे में पता करने गए थे। कुछ दिन बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उन्हें लोन दिए जाने का लालच दिया गया। मैसेज के माध्यम से उनके पास बैंक की एप बताते हुए एक फाइल भेजी गई। यह डाॅट एपीके फाइल थी। जिसे इंस्टाल करने पर उनसे ओटीपी पूछा गया। उसके बाद फोन हैक हो गया। उन्होंने 29 नवंबर को अपने एचडीएफसी बैंक खाते की पासबुक की एंट्री करवाई तो उन्हें फ्रॉड होने के पता चला।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को उनके खाते से 49 हजार रुपये, दूसरे ट्रांजेक्शन में 1999 रुपये, तीसरे ट्रांजेक्शन में 1999 रुपये, चौथे ट्रांजेक्शन 999 रुपये, पांचवें ट्रांजेक्शन के माध्यम से 39 हजार 872 रुपये निकाले गए। 29 अक्तूबर को भी खाते से 90 हजार, 10 हजार रुपये निकाले गए। 30 अक्तूबर को 82 हजार रुपये निकाले गए। इसके अलावा एक नवंबर को 4999, 200, 1999, 499, 999, 999 और 300 रुपये निकाले गए। इस तरह आरोपियों ने उनके साथ कुल दो लाख 85 हजार 864 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी।
विज्ञापन

मामले में शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच की गई। फाइनेंसियल सेल की जांच में मामला सही पाए जाने पर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। करनाल साइबर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी डॉट एपीके फाइल अपने फोन में डाउनलोड या इंस्टाल न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें