करनाल। रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच कि तो मृतक की पहचान सन्नी निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई। इसकी सूचना परिजनों दी गई। मामले की जांच की जा रही है। संवाद