करनाल। बजीदा जाटान के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय विजय गांव जमालपुर के रूप में हुई। शव के पास बाइक बरामद हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि स्टेशन मास्टर से उन्हें सूचना मिली कि बजीदा जाटान के समीप एक युवक पूजा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई है।। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। टीम को शव के समीप एक बाइक मिली। बाइक के कागजों पर विजय का नाम पता मिला। इसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक की पहचान विजय के रूप में की। संवाद