करनाल। रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक व्यक्ति ने रन थ्रू गरीब रथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन के चालक ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराई मगर पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसने गरीब रथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। मृतक के दोनों हाथों में लाल डोरे बंधे थे और नीली व सफेद रंग की कमीज पहनी थी। संवाद