करनाल। करनाल हार्ड वेयर एंड मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक का रविवार को एक होटल में आयोजन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। प्रधान राजेंद्र छावड़ा ने पुराने कार्यों का लेखा जोख प्रस्तुत किया। कई आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई।
प्रधान राजेंद्र छाबड़ा, सचिव प्रवीन गर्ग, कोषाध्यक्ष रोशन कंसल, एडवाइजर विपिन आहूजा ने पद की शपथ ली। प्रधान ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। सचिव प्रवीण गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाता रहेगा। इस अवसर पर जीएसटी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि कई वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से उन्हें राहत मिलेगी। तय किया गया कि इस संबंध में सरकार से मिलेंगे। बैठक में कंवल प्रीत सिंह, दर्शन मदान, सुरेंद्र आर्य, दिनेश मदान, अनुराग, मेवा सिंह, अनिल भाटिया दीपक वोहरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।