फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: जनशताब्दी के आगे पटरी पर लेटा युवक, धड़ से अलग हुई गर्दन, एनडीआरआई के पास मिला शव

Tue, 14 Feb 2023 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

जीआरपी कार्यकारी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि जीआरपी थाने में करनाल रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से मीमो मिला कि एनडीआरआई के पास रेलवे ट्रैक पर जन शताब्दी के सामने एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली है। जिसका शव अप व डाउन लाइन के बीच में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन पर 24 वर्षीय युवक ने नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस के आगे पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। हादसा एनडीआरआई के पास हुआ। हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी कार्यकारी प्रभारी अमर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव के शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को उठाकर मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया।
विज्ञापन


जीआरपी कार्यकारी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि जीआरपी थाने में करनाल रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से मीमो मिला कि एनडीआरआई के पास रेलवे ट्रैक पर जन शताब्दी के सामने एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली है। जिसका शव अप व डाउन लाइन के बीच में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसकी जेब से कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद जीआरपी ने शव को उठाकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

उन्होंने बताया कि मृतक ने लाल व काली रंग की डिब्बेदार कमीज, काली जींस पहनी हुई है और मृतक की दाहिनी बाजू पर सूरमे से अंग्रेजी में ए एस गुदा हुआ है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा। इस दौरान आस-पास के क्षेत्र के पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। अगर परिजनों का पता चल जाता है तो शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें