फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। वर्क परमिट पर लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले नरूखेड़ी निवासी राम सिंह को सदर थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस को राकेश ने दिसंबर 2025 में शिकायत दी थी कि उसका विदेश जाने के लिए नरूखेड़ी निवासी राम सिंह से संपर्क हुआ था। आरोपी ने उसे चार लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने की बात कही थी। उसने शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये की राशि भी ले ली थी, लेकिन वीजा नहीं लग पाया और न ही आरोपी ने उसके रुपये वापस दिए। इस पर सदर थाना में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी में जांच करते हुए जुंडला पुलिस चाैकी की टीम ने अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और रिमांड के दाैरान दो लाख रुपये की राशि बरामद की। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें