फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ठगने के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 55 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने राजबीर सिंह की अध्यक्षता में आरोपी गौरव निवासी गांव ढोला खान, पोंटासाहिब, हिमाचल, हरप्रीत सिंह, मेहनाज निवासी फतेहगढ़ साहिब, पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 26 अप्रैल को विदेश भेजने के नाम 12 लाख 55 हजार की ठगी का मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी प्रवीन ने बताया कि तीनों आरोपियों सहित अन्य दो आरोपी हरपुनीत उर्फ जोली व लोकेश के साथ मिलकर शिकायतकर्ता व उसके दो बेटों को विदेश भेजने का झांसा देकर 12 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों हरपुनीत उर्फ जोली व लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी है। इन तीन आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें