शिविर में शिकायतों का होगा त्वरित समाधान : उपायुक्त
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि अब समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तुंरत समाधान हो सकेगा। विशेष तौर पर 60 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों, लंबित और रि-ओपन शिकायतों का त्वरित गति से समाधान होगा। इसे लेकर उत्तम सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनशिकायतों के समाधान पर स्वयं निगरानी रखें ताकि विभाग में ज्यादा दिन तक कोई शिकायत लंबित न रहे। नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ में वीसी के जरिये सभी जिलों के समाधान शिविर में आई शिकायतों की समाधान प्रकोष्ठ साप्ताहिक समीक्षा की। इसमें एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका, डीडीपीओ कंचनलता, डीएसपी राजीव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो