फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मालवा 4 घंटे लेट, शान ए पंजाब 3 घंटे की देरी से पहुंची

Sun, 25 Jan 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

कोहरा घटने के साथ रेलवे यातायात सुधरा है लेकिन अभी भी कई ट्रेनें देरी से आ रही हैं। शनिवार को मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से सुबह 10 बजे आई। शान ए पंजाब भी 4 घंटे की देरी से दोपहर को 12:15 बजे करनाल पहुंची।
नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल 2 घंटे की देरी से दोपहर को 12:44 बजे आई। गीता जयंती करीब एक घंटे की देरी से सुबह 11:50 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी एक घंटे की देरी से शाम को 4:20 बजे पहुंची। दौलतपुर जनशताब्दी डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 5:41 बजे आई। नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:25 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से सुबह 8:28 बजे पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 6:35 बजे पहुंची। अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल दो घंटे की देरी से शाम को 3:22 बजे आई। शान ए पंजाब दो घंटे की देरी से रात को 10:30 बजे पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें