माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 3 घंटे विलंब से स्टेशन पर आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही, जिससे अमृतसर–दिल्ली रूट पर यात्रा करने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दौलतपुर चौक जनशताब्दी और जम्मू तवी एक्सप्रेस भी लगभग आधा घंटा देरी से चलीं।
जम्मू मेल करीब 30 मिनट और झेलम एक्सप्रेस लगभग 45 मिनट लेट पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों में नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई, जबकि सचखंड सुपरफास्ट करीब 45 मिनट पीछे रही। दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी ढाई घंटे विलंब से चली, जिससे सुबह कार्यालय जाने वाले यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
आम्रपाली एक्सप्रेस करीब आधा घंटा और नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पहुंची। ब्यूरो