फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मालवा सात, झेलम ने पौने तीन घंटे कराया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेल सेवाओं का बिगड़ा शेड्यूल यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। वीरवार को करनाल स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग प्राइवेट साधनों से सफर करने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा देरी मालवा एक्सप्रेस में देखने को मिली, जो निर्धारित समय से पूरे सात घंटे की देरी से दोपहर 12:48 बजे करनाल पहुंची। वहीं, झेलम एक्सप्रेस भी पौने तीन घंटे लेट होकर 10:40 बजे स्टेशन पर पहुंची।
ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से 07:56 बजे और अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से 07:25 बजे करनाल आई। नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन भी डेढ़ घंटे की देरी के बाद 12:10 बजे पहुंची, जबकि अंबाला–पानीपत लोकल 09:58 बजे स्टेशन पर आई, जो सवा घंटा लेट थी।
विज्ञापन

इसके अलावा हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात दो बजे और कटरा स्पेशल 02:22 बजे, एक घंटे लेट पहुंची। इनके अलावा नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे देर से 01:40 बजे स्टेशन पहुंची।
रेलवे शेड्यूल की इस गड़बड़ी के कारण यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। कई यात्री घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे तो कुछ को जरूरी काम व कनेक्टिंग ट्रेनों की योजना बदलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें