फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sun, 08 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव सालवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील व गांव की विभिन्न महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की राज्य प्रधान रूपा राणा और सरोज ने अपनी मांगे रखी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में राज्य प्रधान रूपा राणा ने कहा कि संसद व विधानसभा में महिला आरक्षण के लिए पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही पंचायत और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण को संवैधानिक भावना अनुरूप लागू किया जाए। एसआईआर के नाम पर वोट काटना बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यस्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए। महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। सभी विभागों में अनियमित महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं को नियमित किया जाए। हरियाणा विधानसभा चुनाव में महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने हर महिला के लिए सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संतोष, रूपा राणा, ललिता, सरोज, सुनीता, पूनम,सत्या, किरण, बबीता, निशा, दया, मित्रपाल राणा व कुलदीप राणा ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें