फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 18 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। ये कार्यक्रम पखाना गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय और आरडी आर्य गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित हुए। पुलिस अधिकारियों ने बाल विवाह कानून और साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। निरीक्षक राजेश लता ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न होने पर पुलिस को सूचना दें। महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें