फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए कराईं प्रतियोगिताएं

Thu, 18 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभ
विज्ञापन
करनाल। सरकारी स्कूलों में सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति की ओर से बुधवार को संस्कार, संस्कृति, नैतिक मूल्य, नशा व यातायात विषयों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन हुआ। इनमें बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। उप समिति के प्रधान डाॅ. एसके गोयल ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनने के लिए नैतिक मूल्यों का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड, माॅडल टाउन, सेक्टर-13, कुंजपुरा, पूंडरक व काछवा, बजीदा व दाहा, उचाना व शामगढ़, चिड़ाव व जुंडला के जीएसएस स्कूलों में ये शिविर लगाए गए। शिविरों में प्रो. एसएस बरगोटा, संतोष बक्शी, पायल चौधरी, केएल विरमानी, ओपी सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें